🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान
कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान

कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान

By वरिष्ठ संवाददाता|20 अक्टूबर, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही कांग्रेस इस बार कम से कम 125 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकने की रणनीति बना रही है। सीटों के इसी मोल-भाव को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।

एनडीटीवी के मुताबिक, सीट बंटवारे की इस पूरी कवायद को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद लीड कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने यूपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक की। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस बैठक में राज्य की लगभग 175 सीटों के समीकरणों पर बारीक चर्चा हुई।

कांग्रेस का तीन कैटेगरी वाला फार्मूला

गठबंधन की मेज पर जाने से पहले कांग्रेस ने अपनी संभावित सीटों का एक तीन-स्तरीय खाका तैयार किया है:

  • कैटेगरी A (100 सीटें): ये वो सीटें हैं जहां पार्टी अपनी जीत को लेकर सबसे ज्यादा आश्वस्त है।

  • कैटेगरी B (40-50 सीटें): यहां पार्टी का जनाधार ठीक-ठाक है और थोड़े प्रयास से जीत मुमकिन है।

  • कैटेगरी C (25-35 सीटें): ये सीटें वैकल्पिक या मोल-भाव के लिए रखी गई हैं।

खबर है कि इस हफ्ते प्रियंका गांधी यूपी के नेताओं के साथ एक और बैठक करेंगी। इसके बाद कांग्रेस अपनी 125 से 150 सीटों की फाइनल विशलिस्ट अखिलेश यादव के सामने रखेगी। पार्टी की कोशिश है कि नवंबर तक सीट बंटवारे का यह मसला हर हाल में सुलझा लिया जाए।

2024 के लोकसभा चुनावों में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस को जबरदस्त फायदा मिला था। पार्टी ने राज्य की 17 में से 6 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी प्रदर्शन के दम पर कांग्रेस अब हर एक लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।

2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर पहले नंबर पर थी, जबकि 42 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। पार्टी ने इन सभी 80 सीटों को अपनी दावेदारी लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है। इसके अलावा अजय राय, अजय लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत और नदीम जावेद जैसे बड़े नेताओं की सीटों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस इस बार अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर की उन सीटों पर भी दावा ठोकने की तैयारी में है जहां अभी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

भले ही अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है और लोकसभा में कांग्रेस यहां से जीतती आई है, लेकिन विधानसभा चुनावों में यहां का इतिहास बहुत सुहाना नहीं रहा है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 १८ मिनट पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 २९ मिनट पहले
ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश

ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा

लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन इसके...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत का...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा डांडिया रास का आयोजन
शामली

लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा डांडिया रास का आयोजन

शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा आयोजित डांडिया रास मंे लोगों ने प्रतिभाग कर मां देवी की आराधना की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों, युव...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
IPL की 'नेशनल क्रश' Kavya Maran बनेंगी दुल्हन?
खेल

IPL की 'नेशनल क्रश' Kavya Maran बनेंगी दुल्हन?

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हमने इस साल कई लैविश वेडिंग देखीं। अब एक और सेलेब के घर शहनाई बजने की खबर आ रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी खबर है कि मशहूर म्यूजिक...

🕒 ३ दिन पहले
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड
Breaking

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड

​शामली। हरियाणवी गायक (सिंगर) अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद दो कुख्यात बदमाशों—दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा—को भारी स

🕒 ३ दिन पहले
​विशेष कूटनीतिक हलचल: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो का दिल्ली दौरा रद्द, मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात को लेकर सियासी भूचाल!
Breaking news

​विशेष कूटनीतिक हलचल: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो का दिल्ली दौरा रद्द, मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात को लेकर सियासी भूचाल!

नई दिल्ली/मुंबई। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और देश के कॉर्पोरेट जगत से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो (Marco Rubio) के भारत दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

🕒 ४ दिन पहले
​अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश

​अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

मेरठ। मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने पति को रास्ते

🕒 ४ दिन पहले
​सराफा व्यापारियों में रोष, डेढ़ करोड़ की चोरी के खुलासे की मांग
शामली

​सराफा व्यापारियों में रोष, डेढ़ करोड़ की चोरी के खुलासे की मांग

शामली। शहर के सराफा एसोसिएशन ने दो दिन पूर्व हुई डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी के शीघ्र खुलासे को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) से मुलाकात की और जल्द से जल्द घटना के अनावरण की जोरदार मांग की।

🕒 ४ दिन पहले
त्योहारी सीजन पर डीआईजी सहारनपुर ने किया भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
शामली

त्योहारी सीजन पर डीआईजी सहारनपुर ने किया भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त

शामली: आगामी त्योहारी सीजन को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीआईजी सहारनपुर रेंज ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ शाम

🕒 ४ दिन पहले
मिशन 2027: पश्चिमी यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हरवीर मलिक साइकिल पर सवार
लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता; राजपाल सैनी समेत कई दिग्गजों की भी घर वापसी
Politics

मिशन 2027: पश्चिमी यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हरवीर मलिक साइकिल पर सवार लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता; राजपाल सैनी समेत कई दिग्गजों की भी घर वापसी

शामली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शामली जिले के कद्दावर नेता, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा

🕒 ४ दिन पहले
​पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी
Politics/Shamli

​पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी

​शामली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शामली जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरबीर मलिक को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में "कारण बताओ नोटिस" ज

🕒 ४ दिन पहले
‘खुद को क्या समझता है बुढ़ऊ?’, ट्रोलिंग पर पहली बार बोले बिग बी; बताई ज्यादा ना लिखने की वजह
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘खुद को क्या समझता है बुढ़ऊ?’, ट्रोलिंग पर पहली बार बोले बिग बी; बताई ज्यादा ना लिखने की वजह

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 18’ में अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की। उन्होंने याद किया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ...

🕒 ८ दिन पहले
जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय कीं 3 नई जगहें
देश-विदेश

जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय कीं 3 नई जगहें

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन दशकों से ज्यादा समय से विरोध-प्रदर्शन की सबसे जानी-मानी जगह रहे जंतर-मंतर को अब प्रदर्शनों के लिए तय जगह की सूची से हटा दिया गया है। इ...

🕒 ८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ