🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>महत्वाकांक्षी थरूर, आनंद शर्मा और कमलनाथ क्यों कर रहे कांग्रेस को ब्लैकमेल
महत्वाकांक्षी थरूर, आनंद शर्मा और कमलनाथ क्यों कर रहे कांग्रेस को ब्लैकमेल

महत्वाकांक्षी थरूर, आनंद शर्मा और कमलनाथ क्यों कर रहे कांग्रेस को ब्लैकमेल

By वरिष्ठ संवाददाता|06 अप्रैल, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच सरकार का समर्थन किया है। एक तरफ राहुल गांधी लगातार इस जंग में भारत की भूमिका और भारत पर हो रहे असर को सवाल उठा रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों आनंद शर्मा और शशि थरूर ने सरकार का समर्थन किया है। तीनों ने कहा है कि सरकार ने कूटनीतिक मामले में अच्छा स्टैंड लिया। साथ ही यह भी कहा है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इनमें से दो नेता आनंद शर्मा और शशि थरूर कांग्रेस के उस जी 23 ग्रुप के सदस्य थेए जिसने सोनिया गांधी को कांग्रेस नेतृत्व के बारे में चिट्ठी लिखी थी। थरूर लगातार पार्टी लाइन से अलग हट कर बयानबाजी करते रहे हैं। लेकिन केरल चुनाव शुरू होने के बाद वे शांत होकर बैठ गए थे। अब वे एक बार फिर मुखर हुए हैं। सवाल है कि ये तीनों नेता क्या चाहते हैंघ्

यह लाख टके का सवाल है। जहां तक शशि थरूर का सवाल है तो वे केरल का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। वे चाहते थे कि कांग्रेस उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना कर चुनाव लड़े। कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई। सोए वे अभी से पोजिशनिंग कर रहे हैं। चुनाव नतीजे के बाद वे कोई रास्ता चुनेंगे। केरल में मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो क्या पता केंद्र में मंत्री बनने के बारे में सोचें। लेकिन बाकी दोनों नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा का मामला दूसरा है। असल में आनंद शर्मा पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से दावेदार थे। उनको लग रहा था कि राज्य की एक सीट है और किसी ब्राह्मण को मिलनी है तो वे स्वाभाविक दावेदार हैं। आखिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्राह्मण नेता अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया। हिमाचल से बात नहीं बनी तो उनको लग रहा था कि हरियाणा से भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनको राज्यसभा भेज देंगे। ध्यान रहे हुड्डा और आनंद शर्मा में अच्छी दोस्ती है और हुड्डा भी जी 23 के सदस्यों में शामिल थे। लेकिन वहां से राहुल गांधी ने करमबीर बौद्ध को उम्मीदवार बना दिया। सोए आनंद शर्मा नाराज हैं। हलांकि कांग्रेस उनकी ज्यादा परवाह नहीं कर रही है। वे कांग्रेस के लिए एक तरह से अप्रासंगिक हो गए हैं।

जहां तक कमलनाथ की बात है तो उनकी उम्मीदें अभी कायम हैं। जून में मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैंए जिसमें से एक सीट कांग्रेस पार्टी को मिलेगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जून में रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे अब राज्यसभा नहीं जाना चाहते। हालांकि यह कहने की बात होती है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ अपने लिए या बेटे नकुलनाथ के लिए राज्यसभा की सीट चाहते हैं। कांग्रेस की ओर से कई और दावेदार हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दोनों को दावेदार माना जा रहा है। इनके अलावा तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन भी दावेदार हैं। पहले कहा जा रहा था कि मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना से ही राज्यसभा भेजा जा सकता है। लेकिन पहले ही एक बाहरी नेता अभिषेक सिंघवी वहां से राज्यसभा सदस्य थे और इस बार भी उनको रिपीट किया गया है। इसलिए कहा जा रहा है कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को भेजेंगे। अगर कमलनाथ या उनके बेटे को मौका नहीं मिलता है तो वे पाला बदलने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि कमलनाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता था। सोए उनके लिए फैसला मुश्किल होगा। पर नकुलनाथ के लिए फैसला मुश्किल नहीं होगा।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
उत्तर प्रदेश

यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल...

🕒 ३ दिन पहले
यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल गांधी करेंगे रणनीति पर मंथन
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल गांधी करेंगे रणनीति पर मंथन

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रति...

🕒 ३ दिन पहले
टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन
शामली

टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन

शामली । शहर के बीएसएम स्कूल में रविवार को टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें शामली सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्...

🕒 ३ दिन पहले
रालोद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
उत्तर प्रदेश

रालोद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

शामली । राष्ट्रीय लोकदल की जनपद संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों...

🕒 ३ दिन पहले
ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान
शामली

ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान

शामली । शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ऋतु के अनुसार छात्र की दि...

🕒 ३ दिन पहले
धूमधाम से मनाया वीर महाराणा प्रताप जन्मोत्सव, निकली विशाल शोभायात्रा
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया वीर महाराणा प्रताप जन्मोत्सव, निकली विशाल शोभायात्रा

थानाभवन। थाना भवन नगर में वीर महाराणा प्रताप के 486 वाँ जन्म दिवस पर सर्व समाज की ओर से एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में डीजे ढोल नगाड़े के ...

🕒 ३ दिन पहले
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान
शामली

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान

शामली। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन आम जन मानस को लगातार जागरूक कर रहा है। इसी के तहत रविवार को आदर्श मंडी की साइबर टीम द्वारा जिला अस्...

🕒 ३ दिन पहले
अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी
उत्तर प्रदेश

अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी

लखनऊ । प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक य...

🕒 ७ दिन पहले
स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर
उत्तर प्रदेश

स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर

शामली । सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में ज...

🕒 ७ दिन पहले
मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई

शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

🕒 ७ दिन पहले
प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

🕒 ७ दिन पहले
बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप
उत्तर प्रदेश

बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप

शामली । जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम ...

🕒 ७ दिन पहले
भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ

शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...

🕒 ७ दिन पहले
कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद
शामली

कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद

कांधला । कांधला के मौहल्ला खैल मंे गौकशी की सूचना पर कांधला पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान गौकशों ने पुलिस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया, पुलिस की जवाबी क...

🕒 ७ दिन पहले
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जह...

🕒 ८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ