अमेरिका-ईरान-इस्राइल के बीच युद्ध की वजह से मार्च में निफ़्टी और सेंसेक्स में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है जिसका सीधा असर निवेशकों के पोर्टफोलियो और शेयर कारोबार पर भी पड़ा है। सेबी की ओर से जारी मासिक बुलेटिन के आंकड़ों पर गौर करें, तो पता चलता है कि युद्ध से पहले जनवरी-फरवरी में शेयर बाजार के कैश सेगमेंट में शहर के निवेशकों ने प्रतिमाह करीब पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो मार्च में घटकर 3600 करोड़ रुपये हो गया है।
इन आंकड़ों को अगर प्रतिदिन के कारोबार के हिसाब से देखें तो जनवरी-फरवरी में कैश सेगमेंट में जहां औसत शेयर कारोबार 250 करोड़ रुपये प्रतिदिन से ज्यादा था जो अब 190 करोड़ रुपये प्रतिदिन के आसपास रह गया है।















