🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>अधजले नोटों की बरामदगी से चर्चा में आएं जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
अधजले नोटों की बरामदगी से चर्चा में आएं जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

अधजले नोटों की बरामदगी से चर्चा में आएं जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

By वरिष्ठ संवाददाता|10 अप्रैल, 2026

नई दिल्ली। विवादों में घिरे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिससे उनके खिलाफ जारी महाभियोग की कार्यवाही निष्प्रभावी हो गई है। पिछले साल न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली हुई नोटों की गड्डियां बरामद होने के बाद से वह आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास में 14 मार्च, 2025 को होली की रात लगभग 11 बजकर 35 मिनट पर आग लगने के बाद भारी मात्रा में नकदी मिलने का दावा किया गया था। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। नौ अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे गए एक पत्र में 57 वर्षीय न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि वह ''अत्यंत दुख'' के साथ अपना इस्तीफा दे रहे हैं और इस पद पर सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात थी। 

राष्ट्रपति को भेजे गए त्यागपत्र में उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति महोदया, मैं आपके सम्मानित कार्यालय पर उन कारणों का बोझ नहीं डालना चाहता जिनके चलते मुझे यह पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है, लेकिन अत्यंत पीड़ा के साथ मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।'' वर्मा के इस्तीफे के कारण उन्हें उनके पद से हटाने के उद्देश्य से लंबित महाभियोग की कार्यवाही अब निष्प्रभावी हो जाती है। घटना के बाद महाभियोग प्रस्ताव से पहले एक पूर्व शर्त के तहत उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता बी वी आचार्य सहित तीन सदस्यीय जांच समिति जांच कर रही थी। न्यायमूर्ति वर्मा के मामले में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने न्यायाधीशों की दो निंदात्मक रिपोर्ट के बाद तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की इस्तीफे की सलाह को मानने से इनकार कर दिया। कोई विकल्प नहीं होने पर न्यायमूर्ति खन्ना ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। बाद में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेज दिया गया। 

शीर्ष अदालत ने 16 जनवरी को वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार करने के फैसले और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित समिति की वैधता को चुनौती दी थी। अदालत ने कहा था कि कानून के किसी प्रावधान का इस्तेमाल संसदीय कार्यवाही को बाधित करने के हथियार के रूप में नहीं किया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले साल 12 अगस्त को न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के लिए बहुदलीय प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शीर्ष अदालत ने पिछले साल 22 मार्च को अपनी वेबसाइट पर न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर भारी मात्रा में नकदी की कथित बरामदगी से संबंधित आंतरिक जांच रिपोर्ट को तस्वीरों और वीडियो के साथ अपलोड किया था। तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने 22 मार्च 2025 को जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। 

न्यायमूर्ति वर्मा ने ''स्पष्ट रूप से'' कहा था कि भंडारगृह में कभी भी कोई नकदी न तो मेरे द्वारा और न ही मेरे परिवार के किसी सदस्य द्वारा रखी गई थी और ''(मैं) इस बात की कड़ी निंदा करता हूं कि कथित नकदी हमारी थी।'' न्यायमूर्ति वर्मा आठ अगस्त, 1992 को अधिवक्ता के रूप में अदालत से जुड़े थे। उन्हें 13 अक्टूबर, 2014 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। उन्होंने एक फरवरी, 2016 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली जिसके बाद 11 अक्टूबर, 2021 को उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। किसी संवैधानिक न्यायालय के न्यायाधीश को केवल संसद द्वारा पारित महाभियोग प्रस्ताव के माध्यम से ही पद से हटाया जा सकता है। 

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत
शामली

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत

हरियाणा के चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर रस्म तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। सभा में नेताओं ने जहां एक ओर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली।

🕒 १२ दिन पहले
शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस ने दोनों को बताया शूटर
शामली

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों की सोमवार तड़के शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है।

🕒 १४ दिन पहले
सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
लाइफस्टाइल

सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसर...

🕒 लगभग १ महीना पहले
‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: (film ‘Toxic) ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale fo...

🕒 लगभग १ महीना पहले
आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?
लाइफस्टाइल

आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सेहत उनके मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के दौरान बदलती रहती है। हार्मोन में ह...

🕒 लगभग १ महीना पहले
कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
देश-विदेश

कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश सू...

🕒 लगभग १ महीना पहले
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था
शामली

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था

शामली । जनपद शामली में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक...

🕒 लगभग १ महीना पहले
शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक
शामली

शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक

रेलपार स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में चल रही संगीतमय शिव कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्...

🕒 लगभग १ महीना पहले
सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब
शामली

सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब

शामली । शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिय...

🕒 लगभग १ महीना पहले
अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 ३ महीने पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ३ महीने पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ३ महीने पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 ३ महीने पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 ३ महीने पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३ महीने पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ