शामली (पीपीजे न्यूज)। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।
युवाओं ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में प्यासे लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की तथा युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा किए जा रहे ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन के दौरान युवाओं ने लोगों से गर्मी में पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी अपील की।















