गढ़ीपुख्ता। ईरान से बंधनमुक्त होकर लौटे सेना के कैप्टन विजय चौधरी और उसके परिजनों से विधायक अशरफ अली ने भैंसवाल गांव में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी रिहाई के लिए किए गए प्रयासों पर केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और विधायक अशरफ अली खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिले सहयोग और प्रयासों की बदौलत ही उनकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। विधायक अशरफ अली खान ने कैप्टन विजय चौधरी की सकुशल वापसी पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे हर नागरिक की सुरक्षा और सहायता के लिए हर संभव प्रयास करें।















