🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं : अखिलेश यादव
जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं : अखिलेश यादव

जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं : अखिलेश यादव

By वरिष्ठ संवाददाता|19 अप्रैल, 2026

नई  दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसद में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पारित न होने के मामले को लेकर रविवार को सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं की जा सकती। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, '' सरकार के इरादों की हार और परिसीमन विधेयक को पास कराने में नाकामी का मतलब है कि सरकार लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती और इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। असल मायने में विपक्ष ही लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति फूट डालने पर आधारित है। उन्होंने कहा, '' भाजपा की राजनीति फूट डालने पर टिकी है। पहले वे लोगों के बीच अविश्वास पैदा करते हैं, फिर उन्हें अलग-अलग गुटों में बांटते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देते हैं और आखिर में डर का इस्तेमाल करके अपना समर्थन पक्का करते हैं।"

उन्होंने इस तरीके को 'अविश्वास और डर पैदा करो' की रणनीति करार देते हुए कहा कि यह रणनीति अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है और इसका असर अब कम होता जा रहा है। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर यादव ने सत्ताधारी पार्टी पर महिला मतदाताओं को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, '' भाजपा महिलाओं के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज की महिलाएं जागरुक हैं और वे महंगाई, शोषण और सामाजिक दबाव जैसे मुद्दों से लड़ते हुए ऐसी राजनीति को हरा देंगी।'' प्रस्तावित महिला आरक्षण ढांचे की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, '' अगर बुनियाद ही गलत हो, तो नतीजा सही कैसे हो सकता है। जब गिनती ही गलत हो, तो आरक्षण सही कैसे हो सकता है?'' 

उन्होंने कहा, ''पुराने जनगणना आंकड़ों पर निर्भर रहने से इस नीति की नींव ही कमजोर हो जाती है। अगर 2011 के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, तो महिला आरक्षण का पूरा आधार ही गलत हो जाता है। कुल मिलाकर, सरकार को हमारा संदेश यही था कि जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती, तब तक महिला आरक्षण पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए।'' यादव ने प्रतिनिधित्व को लेकर भी चिंता जताई और कहा, "यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व का उचित हक मिले।"

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल
शामली

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल

शामली। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं मंे उत्साह नजर आ रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला ...

🕒 ६ दिन पहले
टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 १२ दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 १२ दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 १२ दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 १२ दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 १२ दिन पहले
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत
शामली

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत

शामली। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग...

🕒 १२ दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 १२ दिन पहले
डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
शामली

डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा क्लब के रजत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास-2026 का उत्साह...

🕒 १२ दिन पहले
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल
उत्तर प्रदेश

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैड...

🕒 १२ दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 १३ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 १३ दिन पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 १३ दिन पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 १३ दिन पहले
ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश

ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा

लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन इसके...

🕒 १३ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ