नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय मिठाई मेलोडी टॉफी भेंट की। यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने तुरंत टॉफी खोलकर चखी और काफी पसंद की। उन्होंने इस खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, स्वादिष्ट भारतीय उपहार। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि टॉफी का स्वाद बहुत अच्छा है।
पीएम मोदी द्वारा मेलोडी टॉफी गिफ्ट करना भारतीय संस्कृति और स्वाद को विदेशी मेहमानों तक पहुंचाने का एक सुंदर तरीका है। मेलोडी टॉफी भारत की लोकप्रिय मिठाई है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है।
पीएम मोदी का यह छोटा सा गिफ्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जॉर्जिया मेलोनी द्वारा वीडियो शेयर करने से यह पल और खास हो गया है। यह मुलाकात भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दर्शाती है। दोनों देश विशेष रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रोम में काशी की एक झलक' साझा की, जिसमें उन्होंने इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी और भारतीय विरासत के साथ उनके लंबे जुड़ाव को खास तौर पर दिखाया है। पीएम मोदी ने बताया कि रोम में अपनी मुलाकात के दौरान टोमासेटी ने वाराणसी पर बनी अपनी कलाकृतियां उन्हें भेंट कीं। उन्होंने समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति इस कलाकार का 'जुनून 4 दशकों से भी ज़्यादा पुराना है।















