🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>भारत में केवल 1.8 करोड़ ‘कॉकरोच’!
भारत में केवल 1.8 करोड़ ‘कॉकरोच’!

भारत में केवल 1.8 करोड़ ‘कॉकरोच’!

By वरिष्ठ संवाददाता|24 मई, 2026

भला इतने कम ‘कॉकरोच’! बावजूद इसके देसी ऑनलाइन जमात का उछलना! हल्ला कि देखो, पांच दिनों में ही कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर भाजपा से अधिक हुए! योगेंद्र यादव ने तपाक से कहा, एक मीम ने देश के भीतर की सुगबुगाहट दिखला दी। वही प्रधानमंत्री मोदी के होश उड़े। केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी को कॉकरोचों के पीछे लगाया गया। सरकार को चैन तभी हुआ जब कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स (ट्विटर) खाते पर ताला लगा।

सोचें, भारत सरकार पर। उसे इतना भी ध्यान नहीं कि कॉकरोच कभी खत्म नहीं होते। कहा जाता है परमाणु विस्फोट में भी कॉकरोच बच के निकल जाते हैं! शायद इसलिए कॉकरोच पार्टी के फॉलोवरों का डिजिटल जोश कायम है। बावजूद इसके इनके लिए भी सोचने वाली बात होनी चाहिए कि पांच दिन में केवल 1.8 करोड़ ‘कॉकरोच’ ही क्यों जुड़े! जिस देश में राज्य/समाज/बाज़ार/मंदिर/चौराहे पर खड़े खैरातियों/लाभार्थियों की संख्या सौ करोड़ से अधिक है, उसमें इतने कम फॉलोवरों का ऑनलाइन आना क्या बतलाता है। मध्यवर्ग के ही कॉकरोच उछल रहे हैं। गरीब-गुरबे दूर ही हैं।

असल बात कॉकरोच राजनीति का भारत कमाल है। माईबाप सरकार निश्चित ही चिंता में है। पांच दिनों में यदि 1.8 करोड़ ‘कॉकरोच’ ऑनलाइन दिखलाई दे जाएं तो वह समय दूर नहीं है जब सरकार 140 करोड़ की भीड़ की परजीविता से हाथ खींच ले। सोचें, भारत में ‘फर्जी और बेहूदा डिग्री’ वाले कॉकरोच किसने पैदा किए हैं? क्या सरकार और उसकी व्यवस्थाओं, राजनीति ने नहीं? मोदी सरकार में यह काम विशाल पैमाने में हुआ। तभी टॉप से लेकर नीचे तक ‘फर्जी और बेहूदा डिग्री’ धारी कॉकरोच चौतरफा फैले हैं। किसी ने किसी की कृपा से मंत्री पद पाया, जज पद पाया तो तो प्रभु की कृपा के परजीवी भक्तों और स्वयंसेवकों की भी कमी नहीं है। भाजपा ने ही सर्व शिक्षा अभियान शुरू किया था। बिना परीक्षा के भी कक्षा-दर-कक्षा ऊपर बैठाने के सिलसिले से पैदा डिग्रीधारी नौजवान शक्ति। तभी कौन हिसाब लगा सकता है कि कितने करोड़ ऐसे कॉकरोच घूम रहे हैं? अमित शाह को जनगणना से इसकी (परजीवियों की) जानकारी जरूर एकत्र करानी चाहिए। कितने बेरोजगार, इधर-उधर हाथ-पांव मारते हुए परजीवी हैं? संख्या बीस करोड़ मानें या चालीस करोड़?

हां, कॉकरोच की भारत परिभाषा में ‘परजीविता’ पहली शर्त है। मतलब न काम का, न काज का और दुश्मन अनाज का। अपना पेट भरने के लिए दूसरों को तंग करता हुआ, दूसरों पर आश्रित, खैरात, धर्मादा, राशन आदि की कतार में लगी लाभार्थी भीड़ तो आरटीआई, एक्टिविस्टों की भीड़ भी! परजीवियों का अपना कोई मूल्य-सृजन नहीं होता। परिश्रम नहीं, बुद्धि नहीं और जिंदा रहने के लिए मात्र राज्य/समाज/बाज़ार/मंदिर/चौराहे पर हाथ पसारे खड़े हुए या सवाल करते हुए, नींद में खलल डालते हुए।

मनुष्य गरिमा में परजीविता याकि कॉकरोच का रूपक बहुत खराब है। बावजूद इसके भारत में आज अपने आपको कॉकरोच बतलाती भीड़ है तो क्या अर्थ है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉकरोचों की डिजिटल उपस्थिति पर भी प्रतिबंध लगाया तो क्यों? क्या पता चंद महीनों में पचास-सौ करोड़ लोग अपने को कॉकरोच बताएं और दुनिया सोचने लगे कि भारत किनका देश है, मोदी किनके प्रधानमंत्री हैं?

जो हो, इक्कीसवीं सदी का भारत सत्य परजीवियों की भीड़ है। केवल मोदी सरकार माईबाप और बाकी सब याकि विधायिका हो या न्यायपालिका या मीडिया या प्रजा, सब उनके आसरे जिंदा। क्या यह आज की हकीकत नहीं है? लाभार्थी याकि परजीवी आबादी ही विकसित भारत की छलांग है।

यों बतौर राजनीतिक रूपक के कॉकरोच मामूली नहीं हैं। कॉकरोच 140 करोड़ आबादी की वास्तविकताओं के कई सत्य उकेरता है। ध्यान रहे, कॉकरोच बिना व्यवस्थाओं के भी जिंदा रह लेते हैं। कॉकरोच शरीर ऐसे ganglia (छोटे nerve centers) लिए होता है, जिससे उसके बेसिक मूवमेंट, रिफ्लेक्स अपने आप काम करते हैं। उसमें दिमाग नहीं होता। शरीर स्वंय चलता होता है। कॉकरोच शरीर के किनारों पर छोटे छेदों (spiracles) से सांस लेता है। सिर न होने पर भी उसे ऑक्सीजन मिलती रहती है। मतलब उसका जीवन सोच के बिना भी, आदत अनुसार शरीर के जीवन-नियंत्रण स्थापत्य में चलता होता है। वह मारने से नहीं मरता। भले स्प्रे करें, चप्पल मारें, रोशनी जलाएं, वह भागेगा, छिपेगा पर फिर लौट आएगा। वह स्थितियों से एडजस्ट कर जीता है! कॉकरोच अंधेरे का याकि झूठ में जीने वाला प्राणी है। उसे उजाला, सत्य पसंद नहीं। वह दरारों, पाइपों, रसोई के पीछे, व्यवस्था की नमी में दबा हुआ फलता है!

उस नाते योगेंद्र यादव ने ठीक कहा है कि कॉकरोच के मीम के लिए फटाफट उमड़े अनुयायियों से जाहिर है, बदबू, गंदगी, सीलन का आज कैसा समय है। पर इसका अर्थ यह नहीं है कि सोशल मीडिया उबाल से कोई क्रांति पैदा हो जाए! संभव ही नहीं है। कॉकरोच, कॉकरोच जैसे ही जिएंगे। भारत में राशन/सब्सिडी/लाभार्थी/क्रोनीवाद से ऐसे परजीवी पैदा हुए हैं जो मीम्स की घोषणाओं, मैनिफेस्टो से विचलित नहीं होने वाले हैं।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 २३ दिन पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 २३ दिन पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 २३ दिन पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 २४ दिन पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 २४ दिन पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३० दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ३० दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ३० दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ३० दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 लगभग १ महीना पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 लगभग १ महीना पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 लगभग १ महीना पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 लगभग १ महीना पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 लगभग १ महीना पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 लगभग १ महीना पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ