शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा आयोजित डांडिया रास मंे लोगों ने प्रतिभाग कर मां देवी की आराधना की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने डांडिया पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा दिल्ली रोड स्थित एक बैंकेट हाल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने डांडिया की मधुर धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। युगल नृत्य, मां-बेटी नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और डांडिया सजावट जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युगल नृत्य में उदित, पारंपरिक वेशभूषा एवं डांडिया सजावट में मोहित रस्तोगी तथा मां-बेटी नृत्य में नेहा बघेल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक आधे घंटे में लकी ड्रॉ आयोजित किए गए, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आदित्य गुप्ता एवं लायन नवनीत अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब शामली क्राउन का डांडिया उत्सव अपनी भव्यता, सुव्यवस्थित आयोजन और सांस्कृतिक स्वरूप के कारण विशेष पहचान रखता है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल, एडवोकेट गौरव मित्तल, संजय सिंघल, रुपेश गर्ग, विजय संगल सहित बडी संख्या में क्लब पदाधिकारी भी मौजूद रहे।















