नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की परिसीमन संबंधी नीति को गलत बताते हुए उसको लेकर जारी प्रचार को भ्रामक बताया और कहा कि इस मुद्दे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने रविवार को यहां एक बयान में कहा कि परिसीमन के जरिए सीटें बढ़ाना सिर्फ चुनाव जीतने की रणनीति है और श्री मोदी इसको लेकर भ्रामक बयान देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री रमेश के इस बयान का समर्थन पार्टी नेता मनीष तिवारी ने भी किया है।















