🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>महिला आरक्षण की बात हो जनगणना कराने के बाद ही : अखिलेश यादव
महिला आरक्षण की बात हो जनगणना कराने के बाद ही : अखिलेश यादव

महिला आरक्षण की बात हो जनगणना कराने के बाद ही : अखिलेश यादव

By वरिष्ठ संवाददाता|05 अप्रैल, 2026

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि संसद व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने से पहले नयी जनगणना पूरी करना जरूरी है। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि किसी भी नीति की नींव सटीक आंकड़ों पर होनी चाहिए और तर्क दिया कि यदि महिला आरक्षण का ढांचा 2011 की जनगणना के पुराने आंकड़ों पर आधारित है, तो वह स्वाभाविक रूप से त्रुटिपूर्ण होगा। 

महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार

उन्होंने कहा, ''दरअसल महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है। आरक्षण का आधार अगर कुल सीट का एक तिहाई है तो इसका मतलब हुआ कि ये गणित का विषय है और गणित का आधार अंक होते हैं, संख्याएं होती हैं, कोई हवा हवाई बात नहीं। और इस तरह के मामले में संख्या का आधार जनसंख्या होती है, जिसका आधार जनगणना होती है।'' यादव ने कहा, ''जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आंकड़ों को आधार बनाएंगे तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी, जब भूमि में ही दोष होगा तो सच्ची फसल कैसे उगेगी।'' उन्होंने आपत्ति जताते हुए मांग की, "इसीलिए हमारी सबसे बड़ी आपत्ति यही है कि पहले जनगणना कराई जाए फिर महिला आरक्षण की बात उठाई जाए।'' 

सपा अध्यक्ष ने कहा, ''जो सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती है, वो भला उन्हें आरक्षण क्या देगी। महिलाओं के साथ भाजपा और उनके संगी-साथी जो धोखा करना चाहते हैं, महिलाओं के साथ वो छलावा हम नहीं होने देंगे। कुल मिलाकर सरकार से हमारा ये कहना है। जब तक जनगणना नहीं, तब तक महिला आरक्षण पर बहस करना नहीं।'' उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि संसद का बजट सत्र तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि लोकसभा एव राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले 2023 में पारित कानून को 2029 से लागू किया जा सके। 

परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही लागू होगा बिल

बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा में कहा था कि सदन जल्द ही एक महत्वपूर्ण विधेयक पर विचार करने के लिए फिर से बैठक करेगा। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान के लिए 2023 में संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पारित किया गया था, हालांकि इसे परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही लागू किया जा सकता है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

दिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी
देश-विदेश

दिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया और दूसरे संगठनों के प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में सुरक्षा के लिए तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान महीने भर राजधानी में ...

🕒 ३ दिन पहले
'सूर्यकांत इस्तीफा दो, आपका विकल्प ढूंढ़ लेंगे'; अब कांग्रेस ने CJI के खिलाफ खोल दिया मोर्चा?
देश-विदेश

'सूर्यकांत इस्तीफा दो, आपका विकल्प ढूंढ़ लेंगे'; अब कांग्रेस ने CJI के खिलाफ खोल दिया मोर्चा?

नई दिल्ली। कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कह रही है कि अगर कानून और व्यवस्था संभालना उनका काम नहीं है, तो वे इस्तीफा दे दें। उनकी...

🕒 ३ दिन पहले
‘खुद को क्या समझता है बुढ़ऊ?’, ट्रोलिंग पर पहली बार बोले बिग बी; बताई ज्यादा ना लिखने की वजह
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘खुद को क्या समझता है बुढ़ऊ?’, ट्रोलिंग पर पहली बार बोले बिग बी; बताई ज्यादा ना लिखने की वजह

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 18’ में अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की। उन्होंने याद किया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ...

🕒 ३ दिन पहले
'दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया? राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
देश-विदेश

'दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया? राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) द्वारा सोमवार को प्रस्तावित मार्च और विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले राजनीतिक ...

🕒 ३ दिन पहले
जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय कीं 3 नई जगहें
देश-विदेश

जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय कीं 3 नई जगहें

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन दशकों से ज्यादा समय से विरोध-प्रदर्शन की सबसे जानी-मानी जगह रहे जंतर-मंतर को अब प्रदर्शनों के लिए तय जगह की सूची से हटा दिया गया है। इ...

🕒 ३ दिन पहले
विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए मामले लंबित हैं, मिलना नैतिकता के विरुद्ध : CJI सूर्यकांत
देश-विदेश

विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए मामले लंबित हैं, मिलना नैतिकता के विरुद्ध : CJI सूर्यकांत

नई दिल्ली।  भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा है कि विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए मुद्दे अदालत में विचाराधीन हैं, ऐसे में उनके साथ मुलाक...

🕒 ३ दिन पहले
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
शामली

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

शामली। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाग...

🕒 ३ दिन पहले
तीनों चीनी मिलों के भुगतान व पेराई सत्र को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
शामली

तीनों चीनी मिलों के भुगतान व पेराई सत्र को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव ने अपने कार्यालय में जनपद में स्थापित तीनों चीनी मिल शामली, ऊन एवं थानाभवन के पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा एव...

🕒 ३ दिन पहले
रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन
शामली

रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

शामली। शामली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए निजी कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10 बजे सहारनपुर रोड स्थित बाईपास के पास पार्टी क...

🕒 ४ दिन पहले
महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह
शामली

महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्र...

🕒 ४ दिन पहले
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल

लखनऊ । लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जूते-चप्पल चले। बताया जा रहा कि नवनियुक्ति यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आर...

🕒 ४ दिन पहले
‘CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...’
देश-विदेश

‘CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...’

नई दिल्ली। क्या कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ने अपनी रिहाई के समय कोई भी बॉन्ड साइन नहीं किया है? अगर किया है, ...

🕒 ४ दिन पहले
दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
देश-विदेश

दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली।  कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से ज...

🕒 ४ दिन पहले
खरगे, राहुल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा
देश-विदेश

खरगे, राहुल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से द...

🕒 ४ दिन पहले
एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
शामली

एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

शामली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और चाक-चौबंद बनाने के लिए एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने शनिवार को शामली जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शामली कोतवाली का औचक निरीक्षण

🕒 ५ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ