शामली। मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने सोमवार को जनपद में महिलाओं व युवतियों को सरकारी की योजनाओं व हेल्पलाइनों को लेकर जागरूक किया।
जनपद मंे महिलाओंए बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइनों की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को भी शामलीए कैरानाए ंिझझानाए गढीपुख्ताए बाबरीए कांधला आदि मंे मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थितिए उत्पीड़न या असुरक्षा की अवस्था में बिना संकोच 112ए 1090 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। टीम ने इन नंबरों के सही उपयोग और त्वरित सहायता प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की ने महिलाओं को साइबर अपराधए ऑनलाइन ठगीए संदिग्ध लिंकए अनजान कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। डिजिटल सुरक्षा ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके अलावा महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरणए स्वावलंबनए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में सशक्त भूमिका निभाएं।















