🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>टेक्नोलॉजी>आसमान में भारत बढा रहा अपनी ताकत
आसमान में भारत बढा रहा अपनी ताकत

आसमान में भारत बढा रहा अपनी ताकत

By वरिष्ठ संवाददाता|10 अप्रैल, 2026

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की 3.25 लाख करोड़ रुपये की मेगा डील को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) द्वारा 12 फरवरी 2026 को मंजूरी दी गई। भारत 114 राफेल डील में IDC के माध्यम से स्वदेशी हथियार बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस प्रक्रम से देश का डिफेंस सेक्टर मजबूत होगा। इस डील के तहत 18 विमान फ्रांस से आएंगे और 96 भारत में बनाए जाएंगे। विमानों को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही निर्मित किया जाएगा, जिसमें 25 %  से अधिक स्वदेशी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। 

भारत अपने डिफेंस सेक्टर को और मजबूत और एडवांस बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में भारत में भारत सरकार ने फ्रांस से 3.25 लाख करोड़ रुपये की कीमत पर 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जिसमें से अधिकतर फाइटर जेट का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट बनाने के लिए AMCA  परियोजना की शुरुआत की जाएगी, जिससे पांचवी और छठी पीढ़ी के लड़ाकू फाइटर जेट का निर्माण देश में ही किया जाए। 

अब भारत सरकार 114 राफेल फाइटर जेट की इस मेगा डील में एक जरुरी शर्त जोड़ने जा रही है। इस शर्त के तहत यह तय किया जाएगा कि भारत में बनी मिसाइल और हथियारों को इन फाइटर जेट में आसानी से लगाया जा सके। इसलिए सरकार इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट (ICD) को समझौते का हिस्सा बना रही है। वहीं अगर बात की जाए ICD की तो यह एक प्रकार का तकनीकी कागजात होते है, जिसके द्वारा विमान के अलग-अलग सिस्टम के बीच सामंजस्य कैसे होगा, की पुष्टि करता है। आसान भाषा में, ICD यह तय करेगा कि राफेल में भारत में बने हथियारों को आसानी से और सही तरीके से इंस्टॉल कर सकें। 

यह पूरी डील बाय एंड मेक  मॉडल (Buy And Make Model) पर आधारित है, जिसमें कुल लागत लगभगह 3.25 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस परियोजना के तहत 18 फाइटर जेट फ्रांस से तैयार होकर आएंगे, वहीं बाकी के 96 फाइटर जेट देश में ही बनाए जाएगें। जिसमें 25 %  से अधिक स्वदेशी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। अगले महीने रक्षा मंत्रालय की तरफ से फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट को प्रस्ताव (RFP) भेजा जा सकता है। इस डील को 12 फरवरी 2026 को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) द्वारा मंजूरी मिल गई है।
इसी बीच यह खबरें निकल कर आ रही हैं कि डसॉल्ट कंपनी राफेल का सोर्स कोड देने से मना कर रही है। वहीं रक्षा मंत्रालय की तरफ से सफाई आयी है कि दुनिया का कोई भी देश अपने विमानों का सोर्स कोड किसी दूसरे देश को नहीं देता है। यह कंपनी की बौद्धिक संपत्ति होती है, जिसमें रडार, हथियार सिस्टम, फ्लाईट कंट्रोल और टारगेटिंग सिस्टम जैसे हिस्से सम्मलित होते हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कि भारत के करीबी रक्षा साझेदार देश रूस और अमरीका भी अपने फाइटर जेट का सोर्स कोड नहीं साझा करते है। अधिकारियों ने इस बात को सामान्य बताया है।

भारत अभी अपनी रक्षा सुरक्षा सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्वदेशी परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना के तहत तेजस मार्क 1ए, लंबी दूरी की मिसाइलें और भविष्य का एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) शामिल है। 

इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय दूसरे देशों पर हथियारों की निर्भरता को कम किया जा सके। इस डील का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में ‘मेक इन इंडिया’ का प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाए साथ ही देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और मजबूत बने।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 ११ दिन पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ११ दिन पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ११ दिन पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 १२ दिन पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 १२ दिन पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 १८ दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 १८ दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 १८ दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 १८ दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 २७ दिन पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 २७ दिन पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 २७ दिन पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 २७ दिन पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 २७ दिन पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 २८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ