🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>शामली>पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है
पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है

पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है

By वरिष्ठ संवाददाता|04 नवंबर, 2026

शामली। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन और उपकरणों के आसपास लापरवाही भारी पड़ सकती है। गैस पाइपलाइन के पास पटाखे, बम और रॉकेट जलाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने जनपद के पीएनजी गैस उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने गैस पाइपलाइन की सुरक्षा और आपात स्थिति में बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने बताया कि जनपद शामली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति की जा रही है। दीपावली के दौरान आतिशबाजी और अन्य ज्वलनशील गतिविधियों के कारण गैस पाइपलाइन तथा उपकरणों के आसपास हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गैस पाइपलाइन के आसपास पटाखे, बम और रॉकेट नहीं जलाने चाहिए। मोमबत्ती और दीपक भी पाइपलाइन के नजदीक नहीं रखने चाहिए। पीले रंग से पेंट की गई जीआई पाइप गैस पाइपलाइन को दर्शाती हैं। इसके अलावा गैस उपकरणों के रेगुलेटर, पाइप और क्लैंप का इस्तेमाल आतिशबाजी जलाने के लिए बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बताया कि भूमिगत गैस वाल्व चौंबर के ऊपर वाहन खड़ा करने से बचें। वहां मलबा, कबाड़ या अन्य सामग्री भी एकत्रित न करें। पीले रंग से पेंट किए गए मैनहोल चौंबर गैस वाल्व चौंबर की पहचान कराते हैं। आपात स्थिति में गैस आपूर्ति नियंत्रित करने के लिए ये महत्वपूर्ण होते हैं। गैस पाइपलाइन में बिना अनुमति किसी प्रकार का बदलाव या छेड़छाड़ भी नहीं करनी चाहिए। डीसीओ ने बताया कि गैस रिसाव की आशंका होने पर सुरक्षित तरीके से गैस आपूर्ति बंद करनी चाहिए। रसोई में गैस मीटर के प्रवेश द्वार पर लगे आइसोलेशन वाल्व से आपूर्ति बंद की जा सकती है। गैस चूल्हे के पास स्थित उपकरण वाल्व को भी बंद रखना चाहिए। पाइपलाइन से जुड़े घरों की आपूर्ति रोकने के लिए रसोई के बाहर रेगुलेटर से पहले लगे वाल्व का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

UP की किलेबंदी मजबूत करने उतरेंगे BJP के दिग्गज, PM- शाह  संभालेंगे मोर्चा
उत्तर प्रदेश

UP की किलेबंदी मजबूत करने उतरेंगे BJP के दिग्गज, PM- शाह संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। जमीन पर राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए कई बड़े नेता नजर आएंगे और इसकी शुरूआ...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 १४ दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 १४ दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 १४ दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 १४ दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 १४ दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 १४ दिन पहले
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल
उत्तर प्रदेश

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैड...

🕒 १४ दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 १५ दिन पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 १५ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 १५ दिन पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 १५ दिन पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 १५ दिन पहले
ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश

ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा

लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन इसके...

🕒 १५ दिन पहले
कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान
देश-विदेश

कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव मै...

🕒 १५ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ