शामली। शहर के मंदिर मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
रविवार को शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. देवानंद शास्त्री, पंडित मोहित व अशोक तिवारी ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान गौरव कौशिक व रुचि, सौरव कौशिक व मानसी, वर्चस्व, अनजने एवं गायत्री उपस्थित रहे। ाुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ब्राह्मण एकता महासभा के सत्य प्रकाश कौशिक, अशोक वशिष्ठ, विजय कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, सहेंद्र शर्मा, राजीव, महेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, महेश दत्त शर्मा, राजीव शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा, देवानंद गोड़, सतेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, लोकेश शर्मा व उनकी पत्नी नीलम शर्मा, पुनीत द्विवेदी, रमेश धीमान, सुरेश चंद शर्मा, भोला, करुण द्विवेदी, पंडित प्रेम कोठारी, पारस भारद्वाज, शरद द्विवेदी, वरुण शर्मा, डा. नीरज वशिष्ठ, प्रमोद नामदेव, राजकुमार मित्तल, रवि संगल, सचिन गौतम भी मौजूद रहे।
वहीं शहर के टंकी रोड स्थित चौधरी चरणसिंह स्मृति भवन में भी अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें समाज के लोगों ने आहूति प्रदान की। इस अवसर पर बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।















