शामली। क्षेत्र के गांव काबडौत पुल के निकट देर रात एक टूरिस्ट बस अचानक असंतुलित होकर खेत में उतर गयी जिससे यात्रियों में हडकंप मच गया। बस में लगे तेज झटके के कारण कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सब यात्री आगे के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार जनपद गोंडा के बस्ती निवासी कुछ लोग देर रात कएक टूरिस्ट बस में सवार होकर मेरठ की तरफ जा रहे थे, जब उनकी बस क्षेत्र के गांव काबडौत पुल के निकट पहुंची तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गयी जिस कारण बस निकट ही स्थित एक खेत में उतर गयी जिससे बस में सो रहे यात्रियों मंे हडकंप मच गया। बस में लगे तेज झटके कारण कई यात्री किरण पत्नी सुजीत, रामचंद्र, राजेश, राम, मंजीत, राहुल, ठाकुरिया पत्नी नाहर सिंह मामूली रूप से चोटिल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी जिस पर पुलिस व 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी जिसके बाद किसी तरह बस को खेत से बाहर निकाला गया तथा यात्री अपने गतंव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।















