🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>आलोक यादव बने शामली के नये जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार चौहान को सहारनपुर की कमान
IAS आलोक यादव को मिली शामली जिले की कमान

आलोक यादव बने शामली के नये जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार चौहान को सहारनपुर की कमान

By वरिष्ठ संवाददाता|20 अप्रैल, 2026

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम,  सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गयाहै। 
विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम,  मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएसआशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।
लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 
फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।
झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन, श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है।
 सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं, सौम्या पांडे अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
मिश्रित

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड की याद दिला दी। इस बार कहानी एक हरे रंग के...

🕒 ३ दिन पहले
टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन
शामली

टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन

शामली । शहर के बीएसएम स्कूल में रविवार को टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें शामली सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्...

🕒 ३ दिन पहले
ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान
शामली

ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान

शामली । शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ऋतु के अनुसार छात्र की दि...

🕒 ३ दिन पहले
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान
शामली

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान

शामली। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन आम जन मानस को लगातार जागरूक कर रहा है। इसी के तहत रविवार को आदर्श मंडी की साइबर टीम द्वारा जिला अस्...

🕒 ३ दिन पहले
मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई

शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

🕒 ७ दिन पहले
प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

🕒 ७ दिन पहले
बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप
उत्तर प्रदेश

बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप

शामली । जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम ...

🕒 ७ दिन पहले
भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ

शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...

🕒 ७ दिन पहले
कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद
शामली

कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद

कांधला । कांधला के मौहल्ला खैल मंे गौकशी की सूचना पर कांधला पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान गौकशों ने पुलिस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया, पुलिस की जवाबी क...

🕒 ७ दिन पहले
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जह...

🕒 ७ दिन पहले
सीबीआई ने  6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा
उत्तर प्रदेश

सीबीआई ने 6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा

मेरठ । भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेरठ में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की टीम ने वाणिज्यिक कर (CGST) ...

🕒 १३ दिन पहले
वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई
देश-विदेश

वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई

नई दिल्ली। एक चौंकाने वाली घटना में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी के एक करीबी सहयोगी की बुधवार रात (6 मई) को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में ...

🕒 १३ दिन पहले
‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी
मनोरंजन

‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी

कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया है। गाने पर सोशल मीडिया और विभिन्न संगठ...

🕒 १३ दिन पहले
क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस
टेक्नोलॉजी

क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस

नई दिल्ली।  प्रसिद्ध विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस द्वारा हाल ही में एक लेख में एआई चैटबॉट 'क्लाउड' के संभावित रूप से चेतन होने की बात उठाए जाने के ब...

🕒 १३ दिन पहले
रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
देश-विदेश

रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर जारी विवाद में पूर्व प...

🕒 १३ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ