कांधला। कांधला के मौहल्ला खैल मंे गौकशी की सूचना पर कांधला पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान गौकशों ने पुलिस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौकश घायल हो गया जबकि उसके दो पुत्र मौके से फरार हो गए। गौकशों के हमले में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से दो जिंदा गौवंश, तमंचा, कारतूस, बाइक, कांटा व पशु कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस फरार गौकशों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी के निर्देश पर जनपद में गौतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीती रात कांधला पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मौहल्ला खैल में खलील पुत्र जमील के घर में गौकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खलील अपने दो पुत्रों नदीम व जावेद के साथ गौकशी कर रहा था, पुलिस टीम को देखकर गौकशों ने पुलिस टीम पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी सुमित कुमार घायल हो गया। गौकश खलील ने भी पुलिस पर तमंचे से फायर किया जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें खलील पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दोनों पुत्र नदीम व जावेद अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, दो जीवित गौवंश, दो कंुतल गौमांस, एक कांटा, बाइक व घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने घायल खलील को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। पूछताछ करने पर गौकश खलील ने बताया कि वह अपने पुत्रों नदीम व जावेद के साथ घर में गौकशी करता है। गौवंश को काटकर उसके मांस को बाइक के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बेचता है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बरामद बाइक का प्रयोग गौकशी के पश्चात गौमांस के अवैध परिवहन एवं बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार गौकशों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।















