शामली। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं मंे उत्साह नजर आ रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी, रात के समय चंद्रदर्शन के उपरांत वे अपना व्रत खोंलेगी। त्यौहार को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल है, महिलाएं रंग-बिरंगे डिज़ाइनर करवे, चुनरी, सोलह श्रृंगार के सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी मंे जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को करवाचौथ का त्यौहार उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ गयी है। बाजारों में त्यौहार को लेकर सजाए गए स्टॉल महिलाओं को खास आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक पीतल, स्टील और मिट्टी के करवे के साथ-साथ क्रिस्टल और स्टील के डिज़ाइनर करवे भी खूब बिक रहे हैं। थाल, दीये, साड़ी, चूड़ियां और मेहंदी की भी अच्छी खासी मांग है। मंगलवार को भी बाजारों में महिलाओं की अच्छी भीड़ रही। बिंदी, सिंदूर, लिपिस्टिक, मेहंदी और चूड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई। त्यौहार को लेकर जहां ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है वहीं मेहंदी लगाने वालों के यहां भी लाइन लगनी शुरू हो गयी है। मंगलवार को शहर के सुभाष चौंक, गांधी चौंक, बडा बाजार, नया बाजार, कबाडी बाजार, माजरा रोड, हनुमान रोड पर स्थित साडियों, सूट व सौंदर्य प्रसाधनांे की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड रही। महिलाओं ने त्यौहार को लेकर जमकर खरीददारी की।















