शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव ने अपने निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट शामली का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय यथा भूलेख अनुभाग,न्यायिक सहायक, आंग्ल अभिलेखागार, शिकायत कक्ष, जिला निर्वाचन कार्यालय, कोषागार कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, भूमि अधिग्रहण, नागरिक सुरक्षा कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यालयों में पटलवार जानकारी प्राप्त की गई मौके पर कार्यालय संबंधी कार्यों को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन कार्यालय, चकबन्दी अपर जिलाधिकारी न्यायालय आदि भी निरीक्षण किया गया।
डीएम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा भूलेख विभाग का निरीक्षण करते हुए संबंधित से जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थित ढंग से फाइलों का रखरखाव के निर्देश दिए साथ ही पुराने सामान को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायिक सहायक, कार्यालय का निरीक्षण करते हुए त्योहारों के अवसर पर लगाई जाने वाली ड्यूटी आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पूर्व से ही तैयारी के निर्देश दिए। भूमि अधिग्रहण कार्यालय का निरीक्षण करते हुए भूमि संबंधी विवाद जो कोर्ट में चल रहे हैं उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्युत व्यवस्था एवं कलेक्ट्रेट में चल रहे निर्माण कार्य एवं फिनिशिंग आदि के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहनलाल, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, आदि मौजूद रहे।















