शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने आदर्श मंडी थाने में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दस हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने 20 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
आदर्श मंडी के मौहल्ला हकीकतनगर निवासी भूरा पुत्र इकराम आदर्श मंडी थाने का गैंगेस्टर एक्ट में वाछित है। भूरा काफी समय से फरार चल रहा था जिसके बाद उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने वांछित बदमाश भूरा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस व आदर्श मंडी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 पव्वे अवैध शराब के साथ एक तस्कर खुशनूर पुत्र शफीक निवासी रायपुर माजरा थाना यमुनानगरं सदर जनपद यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।















