शामली। शहर के मौहल्ला कृष्णानगर स्थित कृष्णकुंज जूनियर हाईस्कूल में टीडी टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं का डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को टीकाकरण किया गया।
शहर के मौहल्ला कृष्णानगर स्थित स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीडी टीकाकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम सरोज, बेबी ने स्कूल के कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं को डिप्थीरिया (गलघोंटू) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया। स्कूल के प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल में बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक मन्नू शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।















