कैराना। कैराना पुलिस ने पानीपत रोड स्थित फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान व 620 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला आल दरमियान निवासी शकील ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पानीपत रोड पर रॉयल ब्रेक पॉइंट के पास उसकी साई तार प्रोडक्ट फैक्ट्री का गोदाम है। गोदाम पर सील लगने के कारण गोदाम बंद पड़ा है। 13 मई दोपहर करीब 2 बजे उसका नौकर फरमान गोदाम के पास से गुजर रहा था। नौकर ने देखा कि गोदाम के अंदर कोई चोर घुसा हुआ है। उसके अंदर जाकर देखा तो वहां पर एक चोर गोदाम का सामान चोरी कर रहा है। नौकर फरमान ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मारपीट करते हुए भाग गया। चोर ने गोदाम के अंदर से लोहे का सामान और केबिल चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को कैराना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान एक बैटरा व चोरी का सामान बेचकर मिली 620 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।















