थानाभवन। थाना भवन नगर में वीर महाराणा प्रताप के 486 वाँ जन्म दिवस पर सर्व समाज की ओर से एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में डीजे ढोल नगाड़े के साथ नगर में टंकी चौक, हकीमान चौधरान पट्टी चोक बाजार चरथावल बस स्टैंड दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होते हुए शनि धाम में शोभा यात्रा का समापन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ थाना भवन के मेला ग्राउंड स्थित वंदना गार्डन से किया गया, जहां राजपूत समाज सहित सभी समाजों के जिम्मेदार एवं प्रतिष्ठित लोग भारी संख्या उपस्थित रहे।
शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, लवी राणा सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने फीता काटकर की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के प्रतीक, देशभक्ति और त्याग के महान आदर्श थे। उन्होंने अपने राज्य और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि महाराणा प्रताप ने अंतिम समय तक पहाड़ों में रहकर अपने राज्य को पुनः प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया था। उनके विश्वस्त सहयोगी भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन समर्पित कर महाराणा प्रताप की मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। नगर के युवा नेता लवी राणा उर्फ दीपांशु ने कहा कि महाराणा प्रताप ने न केवल अपने राज्य बल्कि पूरे हिंदू समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे अंतिम सांस तक अपने राज को वापस लेने के लिए संघर्षरत रहे।कार्यक्रम से पूर्व वंदना गार्डन के हॉल में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग और वीरगाथाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। महाराणा प्रताप की जयंती सर्व समाज ने मनाई जो क्षेत्र में एक विशाल बनी है कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप युवा क्लब द्वारा किया गया। क्लब के सदस्य रवि राणा, अमित राणा, जयकुमार राणा चरण सिंह, रामपाल, राजू राणा, विक्रम, दीपक, जय कुमार अविनाश राणा एडवोकेट दिग्विजय सिंह लाला ठाकुर आदि सक्रिय रहे। कार्यक्रम संचालन प्रदीप राणा ने किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश कांबोज, किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, सपा नेता शेर सिंह राणा, ठाकुर बृजेश राणा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा बसपा श्रीपाल राणा, बसपा विनोद बिन्नी राणा शालू राणा आनंद पुंडीर पूर्व चेयरमेन संजय शर्मा, राकेश मित्तल, हिमांशु धनी राणा, जयपाल राणा, प्रधान सोनवीर ठाकुर तथा प्रधान राजकुमार अध्यक्ष सहित ग्राम नोजल हरड फतेहपुर गांव महावतपुर मनठ भनेड़ा उददा मानपुर भाटूखेड़ी अंबेडकर याकूबपुर चंदेनामाल दखोडी जमाल पुर उमरपुर ख्यावडी कादरगढ़ आदि गांव से भारी संख्या में ग्राम उन्होंने शोभायात्रा में भाग लियाअनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।















