शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैडल हासिल कर कालेज व जनपद का नाम रोशन किया है। बुधवार को कालेज पहुंचने पर छात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा माही मलिक ने मुरादाबाद के मंगूपुरा स्थित कृष्ण बाल विद्यालय मंदिर इंटर कालेज मंे आयोजित 38वीं खेलकूद प्रतियोगिता मेें भाग लिया। माही मलिक ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर कालेज व जनपद का नाम रोशन किया है। बुधवार को कालेज पहुंचने पर छात्रा माही का भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह,मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने माही मलिक की इस स्वर्णिम सफलता की सराहना करते हुए कहा, माही ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यालय प्रशासन छात्राओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव संसाधन और सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अपनी स्वर्ण पदक विजेता छात्रा माही मलिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल प्रशिक्षकों, माता-पिता के अटूट सहयोग और कालेज परिवार से मिले निरंतर प्रोत्साहन को दिया। माही ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का मान बढ़ाना है।















