शामली। बाबा बद्री विशाल भंडारा सेवा संघ शामली द्वारा 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के उपलक्ष्य में बद्रीनाथ में 21 से 24 अप्रैल तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को शामली से संघ के पदाधिकारी भंडारे के सामान से भरे ट्रक के साथ जयकारे लगाते हुए बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
सोमवार को बाबा बद्री विशाल भंडारा सेवा संघ के नेतृत्व में बडी संख्या में संस्था के पदाधिकारी बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। संघ के संरक्षक विपिन गोयल नेताजी ने बताया कि 23 अप्रैल को बाबा बद्रीनाथ के कपाट खुल रहे हैं, इस उपलक्ष्य में संघ द्वारा 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक बद्रीनाथ स्थित भारत सेवा आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को संघ के पदाधिकारी भंडारे के सामान से लदे ट्रक के साथ बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। रवानगी से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने बाबा बद्री विशाल के जयकारे लगाए। इस मौके पर मुकेश गर्ग, राजेश कुमार, राजवीर सिंह निर्वाल, अनुराग गोयल, कमल सरोहा, प्रीत पाराशर, योगेश सैनी, निर्वाल मणि कांबोज, कपिल, प्रदीप सैनी, देवानंद, हरिओम पाठक आदि शामिल रहे।















