शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में चल रहे योग शिविर के तहत छात्र-छात्राओं को योग के साथ-साथ ध्यान मुद्रा का भी प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही इससे होने वाले फायदों की जानकारी दी गयी।
शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी नीदरलैंड द्वारा चलाए जा रहे योग शिविर के तहत गुरुवार को छात्र-छात्राओं को योग के साथ-साथ ध्यान का प्रशिक्षण कराया गया। इस अवसर पर तमिलनाडु से विवेक विद्यानाथन, आर्मेनिया से जॉन, उत्तराखंड से रमेश पांडे व रोहित भट्ट तथा बिहार से आए रविशंकर द्वारा छात्र-छात्राओं को योग व ध्यान होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं 10 से 15 मिनट तक ध्यान करेंगे तो इसका काफी लाभ होगा तथा स्मरण शक्ति भी तीव्र होगी। कालेज प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि ध्यान योग हमारे देश में प्राचीन काल से ऋषि मुनि करते आये है और सिखाते रहे हैं। उनकी स्मरण शक्ति इतनी दृढ और तीव्र होती थी कि उनको चारो वेद कंठस्थ रहते थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार कश्यप तथा छवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, शिव कुमार, फूल कुमार, मनोज शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सीमा शर्मा, नीतू अग्रवाल, सारिका गर्ग, ज्योति तायल, कीर्ति गर्ग व श्रेणी वर्मा सहित सम्पूर्ण सटाफ उपस्थित रहा।















