लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शनिवार की शाम छह कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक, पांच सहायक कुलसचिव और तीन उपकुलसचिवों का तबादला कर दिया।
मां विंध्वासिनी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेन्द्र कुमार को ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है, इस विश्वविद्यालय में कुलसचिव रहे हरीश चन्द्र को मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल को महाराजा सुहेल देव विवि आजमगढ का कुलसचिव और बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल को काशी नरेश विश्वविद्यालय भदोही का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह को इसी पद पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरदाबाद भेजा गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलसचिव अनिल कुमार यादव को ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
मां विंध्य वासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर के सहायक कुलसचिव सत्येन्द्र अग्रवाल को डा. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय का सहायक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सहायक कुलसचिव डॉ. संदीप सिंह अब बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव होंगे।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर के सहायक कुलसचिव नित्यानंद को महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का सहायक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर के सहायक कुलसचिव प्रेम चन्द्र को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ भेजा गया है।
बजरंग बली को प्रो.राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज से राम मनोहर लोहिया अवधविश्वविद्यालय का सहायक कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रमोद कुमार मिश्र को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा भेजा गया है, यहां तैनात रहे कैलाश बिन्द को इसी पद छत्रपतिशाहूजी महाराज विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। मां विंध्वांसिनी विश्वविद्यालय से संबंद्ध सुनील कुमार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद भेजा गया है।



-1780322764938.webp)


-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)
-1780337588180.webp)