थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें, बिजली का मोटर, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार को थानाभवन थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मनव्वर पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव मसावी थानाभवन बताया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व एक बिजली का मोटर भी बरामद किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें भी बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपित के कब्जे से बरामद बिजली के मोटर के संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज है जबकि बाइकों के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।















