शामली। थाना बाबरी पुलिस द्वारा पशु क्रूरता कारित करने की घटना में 1 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 गौवंश बरामद किया है। थाना क्षेत्रान्तर्गत लालूखेडी की ओर जाने वाले नहर के रास्ते पर पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की घटना घटित हुई थी । जिसमें सम्बन्ध में थाना बाबरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह द्वारा थानाध्यक्ष बाबरी को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस द्वारा पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की घटना में वांछित 01 अभियुक्त नईम पुत्र कासिम निवासी ग्राम बहावडी थाना कोतवाली जनपद शामली हाल पता एसबीआई के पीछे वाली गली कस्बा बनत थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है। पुलिस ने दो गाय, एक बछिया, एक बछडा व एक पिकअप गाडी भी बरामद की है।















