शामली। राहुल कुमार सिसौदिया,थानाध्यक्ष थाना बाबरी ने अवगत कराया की थाना हाजा पर दाखिल माल मुकदमाती वा एमवीएक्ट के 13 वाहनों की नीलामी करायी जानी है। जिसके परिपेक्ष में जिलाधिकारी महोदय जनपद शामली द्वारा टीम गठित की गई है। जिसमें उप० जिला मजिस्ट्रेट सदर, क्षेत्राधिकारी थानाभवन, ए०आर०टी०ओ शामली व सम्बन्धित अभियोजन अधिकारी, थानाध्यक्ष बाबरी को टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसमे उप० जिला मजिस्ट्रेट सदर को टीम का मुख्य सदस्य नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा वाहनो की नीलामी कराये जाने हेतू 7 अप्रैल नियत की गयी है।















