शामली। आज दिगंबर जैन धर्मशाला में भारतीय जैन संगठन के आवाहन पर णमोकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर संपूर्ण विश्व शांति हेतु प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक णमोकार मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। वातावरण मंत्रोच्चार से भक्तिमय एवं ऊर्जावान हो उठा। कार्यक्रम के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।















