एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दीं, लेकिन 'क्रांति' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की। यह फिल्म साढ़े चार दशक पहले रिलीज हुई थी और इसने सिनेमाघरों में लगातार तीन महीने तक दर्शकों की भीड़ को आकर्षित किया।
दिलीप कुमार ने इस मल्टीस्टारर फिल्म में मनोज कुमार, हेमा मालिनी, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी जैसे कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन पूरी फिल्म की चमक उनकी ही थी। 'क्रांति' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि दर्शकों के दिलों में एक विशेष जगह भी बनाई। यह फिल्म 67 हफ्तों तक थिएटर्स में चली और एक सिनेमाघर में 96 दिनों तक लगातार हाउसफुल रही।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इस फिल्म ने 45 साल पहले पूरे देश में 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें उत्तर प्रदेश सबसे अधिक कमाई वाला राज्य रहा। फिल्म को 3 से 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने दोगुनी कमाई करके सभी को चकित कर दिया। आज भी 'क्रांति' को सिनेमा की एक अमर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत माना जाता है।



-1780248434452.webp)
-1780243617404.webp)

-1780247613403.webp)


-1780244229979.webp)

-1780244886627.webp)



