जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रविवार की सुबह शालीमार गांव में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। आजादपुर अंडरपास से मैक्स अस्पताल रोड टी-प्वाइंट तक की सड़क को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। आधे दर्जन से अधिक बुलडोजरों की मदद से इन अवैध संरचनाओं को गिराया जा रहा है। इस इलाके में कई मंजिला इमारतों का निर्माण हुआ हुआ था। यह अभियान शाम तक जारी रहने का अनुमान है। राजस्व विभाग ने इस क्षेत्र में बनी लगभग 150 इमारतों को 30 मई तक खाली करने का नोटिस जारी किया था। प्रशासन ने शनिवार शाम से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। जानकारी मिली है कि पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में निवासियों ने स्वयं ही अपने घरों को छोड़ना शुरू कर दिया है।
-1780198520597.webp)


-1780243617404.webp)




-1780244229979.webp)
-1780244886627.webp)





