राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 प्रभावित वर्ष 2020 को छोड़कर, दिल्ली ने पिछले आठ वर्षों में जनवरी से मई की अवधि में अब तक की सबसे स्वच्छ वायु दर्ज की है। इस साल इस अवधि में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 रहा, जो 2018 में 243 और पिछले वर्ष 214 था। मई महीने का औसत एक्यूआई 157 दर्ज किया गया, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में दूसरा सबसे कम स्तर है। साथ ही, इस साल के पहले पांच महीनों में दिल्लीवासियों को राहत भरी वायु गुणवत्ता मिली, जहां रिकॉर्ड 75 दिन हवा 'अच्छी' से 'मध्यम' श्रेणी में रही। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार शाहदरा में 200 करोड़ की लागत से बनाएगी 84 आवासीय फ्लैट, न्यायिक अधिकारियों का होगा आशियाना।
-1780338355965.webp)


-1780322764938.webp)




-1780338863872.webp)
