जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी भगवत गुर्जर के अनुसार, शनिवार रात को गोवर्धन थाना में तैनात उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुजाहिद निवासी देवसेरस, गोवर्धन थाना बताया। तलाशी पर उसकी पैंट की जेब से 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सामग्री के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
-1780421046625.webp)








-1780428647133.webp)

