शामली। हनुमान जागरण मंडल के विशाल श्री हनुमान जागरण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान धाम पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने बाबा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
बीती रात शहर के हनुमान टीला पर हनुमान जागरण मंडल द्वारा 21वां विशाल श्री हनुमान जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। पूजा अर्चना पं. प्रभुशंकर शास्त्री, धीरज मोहन शास्त्री व पं. कमल नयन शास्त्री ने संपन्न कराई। जागरण का शुभारंभ बाबा की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। इसके बाद भजन कलाकारों गौरी साक्षी वृदांवन, कोमल शर्मा जयपुर, संजू भारती लुधियाना, तनु कश्यप सरधना ने बाबा के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने बाबा के कई प्रसिद्ध भजन वीर हनुमाना, अति बलवाना, जय-जय हनुमान गुसाईं, हे महावीर करो कल्याण, संकट मिटे सब पीरा जो सुमरे हनुमंत बलवीरा, आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, आदि सुनाकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन लोकेश शर्मा व विजय शर्मा ने किया। जागरण का मुख्य आकर्षण बाबा का आलौकिक श्रंृगार व भव्य दरबार रहा। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। जागरण में देर रात तक बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, मुकेश कुमार, संजय अग्रवाल, रामपाल सिंह, महेश गोयल, प्रदीप कुमार, पीयूष गर्ग, प्रदीप कुमार मंगल, बिजेन्द्र गुणदेव, विशाल राणा, सतीश कुमार, वंश नामदेव, कृष्णपाल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।















