शामली। रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के जतिन निर्वाल, वंश चौधरी, कुरुक्षेत्र की यशिका, शामली के युआंक सरोहा तथा कनक सैनी ने बढ़त बना ली है।
क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब द्वारा मैरिज होम में आयोजित आठवीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुमित शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक चेतना जागृत करने का माध्यम है, खेल से मानव का शारीरिक, मानसिक विकास होने के साथ ही सामाजिक विकास भी होता है, खेल से बनी टीम भावना हमें पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को फलीभूत करने में सहायक सिद्ध होती है, प्रतियोगिता के पहले दिन शामली, मेरठ, पानीपत, बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के एयर पिस्टल आईएस एसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में शामली के जतिन निर्वाल 577/600 अंकों के साथ तथा एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में वंश चौधरी 570/600 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए है। एयर राइफल आईएस एसएफ जूनियर बालिका वर्ग में कुरुक्षेत्र की यशिका 622.6 अंक तथा एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर बालक वर्ग में शामली के युआक सरोहा 607.0 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए है। एयर राइफल एनआर यूथ बालक वर्ग में शामली के कनक सैनी 388/400 अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी सूबेदार प्रशांत तोमर, एनआरए आई ज्यूरी मनोज तोमर, एनएसएनआई एस कोच तपन मलिक, नेशनल टेक्निकल ऑफिसर सिंपल चौधरी रहे।अध्यक्षता संदीप पंवार प्रधान एवं संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ संदीप चौधरी, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, राजन कुमार, उमेश कुमार, एडवोकेट कमलबीर, नितिन वर्मा, डा धीरेन्द्र ब्रह्मचारी, एडवोकेट अनुभव स्वामी, जयवीर मलिक, बाबूराम पंवार, सूबेदार मनीष चौधरी, कपिल शर्मा, विनीत चौहान, विशाल भटनागर, राजेश बजाज आदि उपस्थित रहे।















