एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूर्या की एक्शन फिल्म 'करप्पू' ने दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। आर.जे. बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 16वें दिन मजबूत बढ़त दर्ज की, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म ने पहले दिन 17.93 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन क्रमशः 27.98 करोड़ और 32.84 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 113.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे सप्ताह में इसने 54.30 करोड़ रुपये की कमाई की। 15वें दिन सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 3.74 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे 15 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 171.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने तेजी बनाए रखी है और 300 करोड़ रुपये की कमाई पार कर ली है। इस प्रकार, आर.जे. बालाजी की इस फिल्म ने दो सप्ताह में ही रजनीकांत की 'रोबोट' (विश्वव्यापी कमाई 290 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। करप्पू एक ग्रामीण एक्शन थ्रिलर है जो न्याय, भ्रष्टाचार और मुक्ति के विषयों पर केंद्रित है। यह फिल्म एक साहसी युवक की कहानी है जो अपने गाँव को राजनीतिक शक्तियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष करता है। सूर्या के साथ तृषा कृष्णन, योगी बाबू, इंद्रजित सुब्रमण्यम, शिवदा स्वासिका, नट्टी, सुप्रीत रेड्डी और अनाघा माया रवि ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
-1780111170992.webp)


-1780248434452.webp)
-1780243617404.webp)

-1780247613403.webp)


-1780244229979.webp)

-1780244886627.webp)



