मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत की अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने हाल ही में एक मीडिया साक्षात्कार में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 20 में भाग लेने की इच्छा जताई है। वर्षा उसगांवकर, जिन्होंने महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाया था, मानती हैं कि रियलिटी शो में पूरी तैयारी से जाना चाहिए। उन्होंने बिग बॉस मराठी सीज़न 5 में हिस्सा लिया था और अब हिंदी संस्करण में प्रवेश करना चाहती हैं।
वर्षा ने शारीरिक फिटनेस पर ज़ोर देते हुए कहा, 'भले ही आप वरिष्ठ कलाकार हों, फिटनेस ज़रूरी है। मैं जिम नहीं जाती, लेकिन अगर इस बार बिग बॉस में जाना पड़ा तो जिम जाऊंगी और बॉक्सिंग सीखूंगी।' उन्होंने मराठी शो में चोट लगने के अनुभव का भी ज़िक्र किया और इस बार जोखिम नहीं उठाने की बात कही।
सूचना के अनुसार, बिग बॉस हिंदी का प्रस्ताव उन्हें मराठी शो से पहले दो बार मिल चुका है, लेकिन रियलिटी शो से डर के बावजूद उन्होंने प्रशंसकों के लिए चुनौती स्वीकार की थी। वर्षा उसगांवकर 90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने साथी, दिलवाले, मस्ती, तिरंगा घर जमाई जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया है।





-1780322734162.webp)

-1780321604597.webp)

