शामली। रविवार को शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती का 14वां समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि कश्यप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उसके जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया गया।
रविवार को अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी किरणपाल कश्यप, बजरंग लाल मेहरा जयपुर व चेयरमैन फतेहगढ निर्मल सिंह कश्यप, जम्मू कश्मीर से रमेश डोगरा ने संयुक्त रूप से महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा सृष्टि की राचियता की। कार्यक्रम में आये विभिन्न प्रदेशों के लोगों ने महर्षि कश्यप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों व कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अखिर में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सत्यपाल कश्यप, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, टोनी सिंह कश्यप, विजय कौशिक, सुरेन्द्र कश्यप, डा. राजकुमार कश्यप, गौरव कश्यप, हरबीर कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, रघुवीर कश्यप, गौरव कश्यप, भारत कश्यप, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे।















