🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल, क्या 2026 में बदलेगी सत्ता?
ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल, क्या 2026 में बदलेगी सत्ता?

ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल, क्या 2026 में बदलेगी सत्ता?

By वरिष्ठ संवाददाता|05 अप्रैल, 2026

विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल में है, लेकिन टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली को निशाने पर ले रही हैं. चुनावी रणनीति और उसे लागू करने में माहिर ममता बनर्जी का ‘दिल्ली चलो’ का नारा क्या वाकई में मोदी सरकार के लिए चिंता का सबब है? यह सवाल राजनीतिक गलियारों में उठने लगे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने अपने एक बयान में दावा है कि 2026 के आखिर तक नरेंद्र मोदी की सरकार गिर सकती है और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अगला राजनीतिक लक्ष्य “दिल्ली” होगा. उनके इस बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है और बीजेपी-टीएमसी के बीच मुकाबला काफी आक्रामक होता जा रहा है. आप आखिर तक इस खबर को पढ़ते रहिए, फिर आप समझ पाएंगे कि ममता बनर्जी ने यह बयान किस संदर्भ में दिया, इसके पीछे की राजनीतिक रणनीति क्या है और इसका राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है.

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक फैसलों के जरिए उनकी सरकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. इसी संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सरकार ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी और आने वाले समय में राजनीतिक परिस्थितियाँ बदल सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में जीत के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी भूमिका निभाने का लक्ष्य रखती है और “दिल्ली को टारगेट” करेगी.

बंगाल चुनाव और बयान का संदर्भ

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से राजनीतिक तापमान चरम पर है. चुनाव टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. पिछले चुनाव यानी 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि बीजेपी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी. अब 2026 के चुनाव को दोनों पार्टियां प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देख रही हैं. ममता बनर्जी का यह बयान इसी चुनावी माहौल में आया है, जहां वे अपने समर्थकों को यह संदेश देना चाहती हैं कि टीएमसी केवल राज्य की राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनौती देने की क्षमता रखती है. यानी, दीदी का यह दांव अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चार्ज करने के लिए है. वह किसी भी सूरत में बीजेपी के अंडरग्राउंड अग्रेसिव प्रचार को हावी नहीं होने देना चाहती. वह अपने बयान से सिद्ध करना चाहती हैं कि उनका कद पीएम नरेंद्र मोदी के बराबर है, और उसे वह बंगाल की जंग के बाद चुनौती देंगी.

चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कुछ प्रशासनिक कदमों और चुनावी प्रक्रियाओं के जरिए राज्य सरकार की शक्तियों को कम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने या अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के माध्यम से चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. ऐसे आरोपों के जरिए वे यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि उनकी पार्टी “लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा” की लड़ाई लड़ रही है.

‘दिल्ली टारगेट’ का राजनीतिक मतलब?

ममता बनर्जी के “दिल्ली टारगेट” वाले बयान का सीधा मतलब अपनी टीम के मोराल को बूस्ट करने के साथ-साथ केंद्र की सत्ता को चुनौती देना है. टीएमसी लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में पार्टी ने गोवा, त्रिपुरा और उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों में संगठन विस्तार की कोशिश की है. इसके अलावा कई विपक्षी नेताओं के साथ ममता बनर्जी की मुलाकातें भी इस रणनीति का हिस्सा मानी जाती हैं. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अगर टीएमसी 2026 में बंगाल में फिर से मजबूत जीत दर्ज करती है, तो ममता बनर्जी विपक्षी राजनीति में और अधिक प्रभावशाली नेता बन सकती हैं.

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत
शामली

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत

हरियाणा के चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर रस्म तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। सभा में नेताओं ने जहां एक ओर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली।

🕒 १२ दिन पहले
शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस ने दोनों को बताया शूटर
शामली

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों की सोमवार तड़के शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है।

🕒 १५ दिन पहले
सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
लाइफस्टाइल

सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसर...

🕒 लगभग १ महीना पहले
‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: (film ‘Toxic) ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale fo...

🕒 लगभग १ महीना पहले
आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?
लाइफस्टाइल

आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सेहत उनके मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के दौरान बदलती रहती है। हार्मोन में ह...

🕒 लगभग १ महीना पहले
कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
देश-विदेश

कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश सू...

🕒 लगभग १ महीना पहले
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था
शामली

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था

शामली । जनपद शामली में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक...

🕒 लगभग १ महीना पहले
शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक
शामली

शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक

रेलपार स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में चल रही संगीतमय शिव कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्...

🕒 लगभग १ महीना पहले
सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब
शामली

सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब

शामली । शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिय...

🕒 लगभग १ महीना पहले
अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 ३ महीने पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ३ महीने पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ३ महीने पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 ३ महीने पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 ३ महीने पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३ महीने पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ