मथुरा के जैंत पुलिस ने भगवान कृष्ण की नगरी में भक्ति के नाम पर चल रहे नशीले पदार्थों के बड़े कारोबार को उजागर किया है। पुलिस ने घेराबंदी करके जम्मू की रिया, वृंदावन के बलराम और मथुरा के आदिश को पकड़ा। इनके पास 60 ग्राम ओजी (Ocean Green Tetrahydrocannabinol) बरामद हुआ, जिसकी किमत लगभग 15 लाख रुपये है। जम्मू की महिला ने बताया कि वह पहले नोएडा में नशे का कारोबार करती थी, लेकिन अब आगरा, मथुरा, ग्वालियर और नोएडा में अपनी नेटवर्क फैला चुकी है।
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि यह ड्रग युवाओं में लोकप्रिय है क्योंकि इसका सेवन करने पर कोई गंध नहीं आती। पुलिस तस्करों से पूछताछ करके उनके साथियों की जानकारी जुटा रही है और सभी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।















