शामली। नगर पालिका सभागार में सोमवार को पांच नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। एसडीएम शामली अर्चना शर्मा ने सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। नामित सभासदों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सोमवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को शामली नगर पालिका में नांमित कर भेजा है। यह वह कार्यकर्ता है जिन्होंने दिन.रात पार्टी के लिए अपना वर्चस्व प्रदान किया है और निरंतर पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर उसके लिए कार्य कर रहे हैए जिसका परिणाम है कि आज उनके लिए यह गर्व का पल है। इस अवसर पर एसडीएम शामली अर्चना शर्मा ने नामित सभासदों संगीता जिन्दलए मीरा चावलाए हरिओम पाठकए उत्तम नामदेवए देवानंद गौड को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारीए कर्मचारी एवं सभासद भी मौजूद रहे।















