कैराना। कैराना-पानीपत हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा सड़क पार कर रही मां-बेटी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया, जबकि बेटी के हाथ में फेक्चर हुआ है। मां की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गुरुवार को कैराना क्षेत्र के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी 45 वर्षीय प्रेमो पत्नी स्व जयचंद अपनी बेटी पिंकी के साथ पानीपत के टोल प्लाजा के निकट सर्विस सेंटर पर कार्य करने के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि जब शिव मंदिर के निकट टैंपों से उतरकर जब दोनों मां-बेटी सडक पार कर रही थी तो अचानक तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और लापरवाही दिखाते हुए बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल मां-बेटी को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मां प्रेमो को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी पिंकी के हाथ में फेक्चर आया है। सूचना पर पानीपत की सलोनी पुलिस व थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पडताल की। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमो की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।















