जागरण संवाददाता, उन्नाव। पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले 'जंगलराज' था, जहाँ जनता पर अत्याचार होता था। अब 'जंगलराज' समाप्त हो गया है और 'रामराज्य' की स्थापना हुई है।
सोमवार को अपने निवास गदनखेड़ा 'साक्षी धाम' में जनता से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अभिषेक बनर्जी मामले में पूरी जांच होगी और दोषी को सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक साजिश रची हैं। कांग्रेस ने राजनीतिक साजिश से देश को बांटवारा किया और अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश नहीं करती, बल्कि पारदर्शिता से काम करती है।
गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी या गलती करने वाला सजा पाएगा। अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस अपने बचाव में गोली चलाएगी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।


-1780248434452.webp)
-1780243617404.webp)
-1780247613403.webp)

-1780244229979.webp)








