शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शिशु वाटिका में गुरुवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन, संजय सैनी, रविन्द्र कुमार व प्रबंध समिति अध्यक्ष चंचल गोयल एवं मीनाक्षी शर्मा ने किया। प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार संस्कारों और शिक्षा से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है. जब बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के योग्य हो जाता है तब विद्यारंभ संस्कार किया जाता है। सोलह संस्कारों में दसवां स्थान विद्यारंभ संस्कार का होता है। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं की गोद में बैठकर रोली से एवं स्वास्तिक बनाकर अपने जीवन का पहला वर्ण लिखकर ज्ञान प्राप्ति की ओर प्रथम चरण प्रारंभ किया । मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि हिन्दू धर्मशास्त्रों जैसे मनुस्मृति में भी विद्यारंभ संस्कार की अनिवार्यता बताई गई है। बिंदिया बिंदल ने रामभजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति जैन ने किया। इस अवसर पर सोनी, रूबी, काजल, नीतू, चांदनी, सोमदत्त शर्मा, रुचि, राशि, सारिका, स्वाति बंसल, प्रियंका, मनु आदि भी मौजूद रहे।















