शामली। कांधला पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व जिला आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी एवं कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। पुलिस ने 1350 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ, तेल निकालने की मशीन, उपकरण व एक पिकअप भी बरामद की है।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात जिला पूर्ति अधिकारी शामली अंकुर यादव को सूचना मिली कि एक पिकअप गाडी में कुछ लोगों द्वारा डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है। उक्त लोग कैराना में तेल उतारने के बाद कांधला जाएंगे। पूर्ति अधिकारी की सूचना पर कांधला पुलिस ने जिडाना पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी वहीं जिला पूर्ति अधिकारी की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। कुछ देर बाद कैराना की तरफ से एक गाडी आती दिखाई दी। टीम ने गाडी को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से प्लास्टिक के तीन बडे बैरल व तीन बडे प्लास्टिक के कैन व बैरल से तेल निकालने वाली हाथ से चलाने वाली मशीन ,कीप, प्लास्टिक का पाइप, आदि सामान मिला। गाडी में रखे ड्रमों की जांच की गयी तो उसमें डीजल मिला। पूर्ति निरीक्षकों की जांच में सभी ड्रमों मंे अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ भरा मिला। टीम ने गाडी में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम गाडी चालक राहुल पुत्र रामकुमार निवासी धनौरा थाना बिनौली जनपद बागपत, राजन पुत्र उदयवीर निवासी गांव दुलैरा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, अशोक पुत्र रामपाल निवासी गांव जगदीशपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा बताए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे तीनों अपने एक अन्य साथी मोहित पुत्र पवन निवासी धनौरा के साथ मिलकर गांव असौदा सोनीपत हरियचाणा के पास तेल का डिपो है वहां से चोरी का तेल सस्ते दामों में खरीदते हैं और उन्हीं होटलों से चारों मिलकर तेल में थिनर मिलाकर स्टार फिलिंग स्टेशन कांधला रोड कैराना में बेचते हैं। तेल के पैसे का लेनदेन मोहित ही करता है, मोहित आज किसी काम से हरियाणा में ही रुक गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी वे कई बार स्टार फिलिंग स्टेशन पर तेल बेच चुके हैं। पुलिस टीम तीनों आरोपितों को लेकर स्टार फिलिंग स्टेशन कैराना पहुंची, टीम को देखकर वहां मौजूद फिलिंग स्टेशन का मैनेजर मुजम्मिल पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला शेखबद्दा कैराना ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस व अन्य टीम ने मौके से पांच प्लास्टिक के नीले ड्रम जिनमें दो खाली व तीन भरे हुए थे, बरामद कर लिए। जांच करने पर सभी अपमिश्रित मिले। मैनेजर ने पूछताछ करने पर बताया कि पेट्रोल पम्प के मालिक रिजवान पुत्र अब्दुल सत्तार व परवेज पुत्र बबलू निवासीगण मौहल्ला छिडयान कैराना है। रिजवान व परवेज के कहने पर ही उसने पांच बैरल अपमिश्रित तेल उतरवाया था। एसपी ने बताया कि पुलिस अब मोहित, रिजवान व परवेज की तलाश में भी दबिश दे रही है।



-1780322764938.webp)


-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)
-1780337588180.webp)