🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>इलाहाबाद हाई कोर्ट से जस्टिस शेखर यादव हुए रिटायर, हुआ विदाई समारोह
इलाहाबाद हाई कोर्ट से जस्टिस शेखर यादव हुए रिटायर, हुआ विदाई समारोह

इलाहाबाद हाई कोर्ट से जस्टिस शेखर यादव हुए रिटायर, हुआ विदाई समारोह

By वरिष्ठ संवाददाता|15 अप्रैल, 2026

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीश उनके विदाई समारोह में शामिल हुए। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के विदाई समारोह में भारत के अपर सॉलिसिटर जनरल, उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश का कक्ष वकीलों से खचाखच भरा था। न्यायमूर्ति यादव ने अपने विदाई समारोह में उन दिनों को याद किया जब उन्हें बिना किसी गलती के निशाना बनाया गया था, लेकिन उन्हें बार एसोसिएशन की तरफ से पूरा समर्थन मिला। न्यायमूर्ति यादव ने कहा कि उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा, ''मैंने भगवान से प्रार्थना की कि आप लोगों को ऐसी स्थिति का सामना ना करना पड़े।'' मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और अन्य वक्ताओं ने कहा कि न्यायमूर्ति यादव अपने पूरे करियर में अच्छे व्यक्ति थे और बार के प्रति उनका व्यवहार बहुत सहयोगात्मक रहा। न्यायमूर्ति यादव ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर विवादित टिप्पणियां की थीं जिसको लेकर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। मुसलमानों के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर देशभर में विरोध हुआ था।

विहिप के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने धर्म, शासन और अल्पसंख्यक समुदाय के संदर्भ में कई विवादित टिप्पणियां की थीं। समान नागरिक संहिता विषय पर न्यायमूर्ति यादव ने कहा था कि भारत बहुसंख्यक आबादी की इच्छा के मुताबिक चलेगा। मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक शब्द का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के लिए उनकी भारी आलोचना हुई थी। न्यायमूर्ति यादव को 12 दिसंबर, 2019 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 26 मार्च, 2021 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३ दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ३ दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ३ दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ३ दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 १२ दिन पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 १२ दिन पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 १२ दिन पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 १२ दिन पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 १२ दिन पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 १२ दिन पहले
प्रोपर्टी हडपने की साजिशः पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर कराया कराया मतांतरण
शामली। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि दवा व्यापारी देवराज मलिक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था

प्रोपर्टी हडपने की साजिशः पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर कराया कराया मतांतरण

प्रेमजाल में फंसाया। एसपी ने बताया कि इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं, चाहे वह दिल्ली की किसी मस्जिद के हों या शामली के हों, सबके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

🕒 १५ दिन पहले
छोटे और मंझोले अखबारों की अनदेखी पर एआईएनईसी ने चिंता जताई
देश-विदेश

छोटे और मंझोले अखबारों की अनदेखी पर एआईएनईसी ने चिंता जताई

नई दिल्ली। ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एडिटर्स कॉन्फ्रेंस (एआईएनईसी) ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारांे द्वारा विज्ञापन में छोटे और मंझौले अखबारों की अनदेखी के खिलाफ ए

🕒 १७ दिन पहले
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली व किसानों की समस्याओं को लेकर स्पा छात्रसभा का प्रदर्शन
शामली

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली व किसानों की समस्याओं को लेकर स्पा छात्रसभा का प्रदर्शन

शामली।  लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं और सभी वर्गों के हितों के ल

🕒 १८ दिन पहले
RCB vs GT फाइनल: चिन्नास्वामी घटना से सीख, बेंगलुरु पुलिस ने IPL 2026 फाइनल में जश्न मनाने पर रोक लगाई
खेल

RCB vs GT फाइनल: चिन्नास्वामी घटना से सीख, बेंगलुरु पुलिस ने IPL 2026 फाइनल में जश्न मनाने पर रोक लगाई

आईपीएल 2026 फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। पुलिस ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि आरसीबी के जीतने पर पटाखे न फोड़ें और सड़कों पर भारी भीड़ न लगाएं।

🕒 १९ दिन पहले
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा: मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर कमाई में शीर्ष पर
मनोरंजन-स्पोर्टस

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा: मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर कमाई में शीर्ष पर

Drishyam 3 Collecion Day 13: मलयालम सिनेमा की दृश्यम 3 ने 13वें दिन भी शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके दिखाया है।

🕒 १९ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ